भास्कर न्यूज | सरदारशहर (चूरू) - News Summed Up

भास्कर न्यूज | सरदारशहर (चूरू)


भास्कर न्यूज | सरदारशहर (चूरू)कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कर्जा नहीं चुका पाने वाले किसान को जेल नहीं जाना पड़ेगा। कांग्रेस सरकार में आने पर नया कानून बनाया जाएगा। उन्होंने सवाल किया कि जब 35 हजार करोड़ रुपए का कर्ज नहीं चुकाने वाले अनिल अंबानी जेल से बाहर हैं, तो फिर किसान जेल क्यों जाए। जिले के सरदारशहर के राजीव गांधी खेल मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी रफीक मंडेलिया के समर्थन में हुई सभा में राहुल गांधी ने हर वर्ग को साधने का प्रयास किया। 31 मिनट के भाषण में उन्होंने गरीब, किसान, युवा, महिला, बेरोजगार, छोटे व्यापारियों एवं मध्यम वर्ग के लिए कांग्रेस की भावी योजनाओं का जिक्र कर सभी को खुश करने की कोशिश की। बेरोजगारी दूर करने एवं अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का फार्मूला बताया। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था चलाने के लिए उत्पादन एवं विक्रय जरूरी है। लेकिन जनता की जेब में पैसा ही नहीं है तो खरीदारी कैसे करेंगे। जब गरीबों को महीने में 6 हजार एवं साल में 72 हजार रुपए मिलेंगे, तो उनकी क्रय शक्ति बढ़ेगी, वे आवश्यकता का सामान खरीदेंगे, जिससे बिक्री बढ़ेगी। बिक्री बढ़ेगी तो उत्पादन बढ़ेगा। इससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। इस तरह से अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।चूरू. सभा को संबोधित करते कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी।राहुल गांधी ने कहा कि वे प्रधानमंत्री मोदी की तरह झूठा वादा नहीं करते। मोदी ने केवल अनिल अंबानी, नीरव मोदी, ललित मोदी सहित 15 पूंजीपतियों को ही लाभ पहुंचाया है, मगर कांग्रेस की सरकार आई तो इन पूंजीपतियों से बकाया रुपए वसूल कर गरीबों व किसानों के लिए योजना पर काम करेगी। भाषण के दौरान राहुल गांधी ने क्षेत्र के लोगों की पानी की समस्या का भी जिक्र िकया। फिर बोले कि उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा। मुख्यमंत्री की ओर मुखातिब होकर बोले-क्यों गहलोतजी पानी की समस्या का हल हो जाएगा। गहलोत ने स्वीकृति में गर्दन हिला दी। फिर उन्होंने कहा कि यह मोदी का मंच नहीं है, जो गहलोत ने कहा है वो उनको पूरा करना होगा। सभा को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, केबिनेट मंत्री बीडी कल्ला, कांग्रेस प्रत्याशी रफीक मंडेलिया, प्रभारी मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग, नोहर विधायक अमित चाचान, प्रदेश कांग्रेस महिला अध्यक्ष रेहाना रियाज, पूसाराम गोदारा, तारानगर विधायक नरेंद्र बुडानिया, पूर्व विधायक नंदलाल पूनिया, जयवीर डूडी आदि ने संबोधित किया। सरदारशहर विधायक पं. भंवरलाल शर्मा ने स्वागत भाषण किया। संचालन मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल ने किया।15 लाख की बात झूठ निकली, हम खाते में 3.60 लाख डालेंगेकांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि लोगों के खाते में 15 लाख रुपए खाते में डालने की बात झूठ निकली, पर कांग्रेस सरकार बनी तो हर साल 72 हजार रुपए के हिसाब से पांच साल में 5 करोड़ लोगों के खाते 3.60 लाख रुपए जरूर डाले जाएंगे। वे प्रधानमंत्री की तरह देश की जनता से झूठा वादा नहीं करेंगे। जो कर सकते हैं, वहीं कहेंगे। 22 लाख युवाओं को एक साल में सरकारी नौकरी की गारंटी एवं 10 लाख युवाओं को पंचायत में नौकरी दी जाएगी। देश में दो बजट बनेंगे, जिनमें पहला बजट किसान का होगा। राहुल गांधी ने कुल 31 मिनट तक संबोधन दिया। मुद्दों की चर्चा करते हुए करीब 24 बार चूरू का नाम लिया।चौकीदार चोर है लिखी टी-शर्ट में आएकांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सभा में आगे-आगे चौकीदार चोर की टी शर्ट पहने कांग्रेस कार्यकर्ता भीड़ का आकर्षण का केंद्र बने रहे। राहुल गांधी ने कई बार टी शर्ट पहने युवाओं की ओर इशारा किया। अंत में चौकीदार चोर के नारे भी लगवाए। उन्होंने इसका जिक्र भी किया।


Source: Dainik Bhaskar April 30, 2019 01:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */